रांची, अक्टूबर 2 -- रांची। विशेष संवाददाता झारखंड हाईकोर्ट ने गिरिडीह जिले के सब-रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी हेमंत पांडेय को सशर्त जमानत प्रदान की है। जस्टिस एके चौधरी की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद 25-25 हजार रुपये के दो निजी मुचलकों पर जमानत देने का आदेश दिया। अदालत ने शर्त रखी कि आरोपी ट्रायल में पूरा सहयोग करेगा और किसी भी गवाह को प्रभावित या परेशान करने का प्रयास नहीं करेगा।

याचिका एवं बचाव पक्ष की दलीलें याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह महाराणा ने अदालत में पक्ष रखा। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने दलील दी कि जमीन विवाद के संदेह के आधार पर हेमंत पांडेय को मामले में आरोपी बनाया गया है। उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। साथ ही घटना के समय उसके मौके पर मौजूद होने का भी कोई...