बलिया, जनवरी 31 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। अधिवक्ता बार एसोसिएशन (रसड़ा) के सदस्यों की आम बैठक शनिवार को सिविल कोर्ट परिसर में एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुंसिफ न्यायालय की जमीन पर संचालित सब रजिस्ट्रार कार्यालय को अन्यत्र हटाए जाने की मांग पर शासन-प्रशासन की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर आक्रोश जताया गया। मांग को लेकर अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत भी रहे। प्रस्ताव पारित करते हुए बताया कि उप निबंधक कार्यालय को यहां से हटाने की मांग को लेकर तहसील परिसर में एक महीने से भी अधिक समय से बेमियादी धरना चल रहा है। अभी तक शासन-प्रशासन पर इसका कोई असर नहीं हुआ। अधिवक्ताओं ने कहा कि मुंसिफ न्यायालय परिसर में अन्य मूलभूत आवश्यकताओं में मुआयना कक्ष में कुर्सी-मेज, पत्रावलियों को रखने के लिए आलमारी, शौचालय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.