नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- आंध्र प्रदेश के काशीबुग्गी में वेंकटेश्वर स्वामी के मंदिर में एकादशी के मौके पर भगदड़ मचने की वजह से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। निर्माणाधीन मंदिर में अव्यवस्था को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आई हैं। यह मंदिर तिरुपति मंदिर के तर्ज पर बनाया गया है। ओडिशा के 94 साल के हरि मुकुंद ने इसे बनवाया है और अभी चार महीने पहले ही यह श्रद्धालुओं के लिए खोला गया था। हरि मुकुंद पांडा ने कहा कि इस घटना के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है बल्कि यह केवल दैवीय प्रकोप था। जानकारी के मुताबिक एकादशी के मौके पर मंदिर परिसर में बेतहाशा भीड़ थी। यहां लगभग 10 हजार लोग पहुंचे थे। सुबह के 11 बजे के करीब मंदिर के प्रवेश द्वार के पास धक्का-मुक्की के चलते एक रेलिंग टूट गई और लोग गिरने लगे। इसके बाद भगदड़ मच गई। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि अ...