नई दिल्ली, जनवरी 31 -- एपस्टीन फाइल्स को लेकर एक बार फिर पूरी दुनिया में तहलका मचा है। इस बार भारत में भी इसकी खूब चर्चा है। दावा किया गया है कि इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा का जिक्र है। जेफ्री एपस्टीन फाइल्स के एक ईमेल मेसेज रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेफ्री एपस्टीन से सलाह ली और फिर इजरायल जाकर, डोनाल्ड ट्रंप के फायदे के लिए डांस किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जैसवाल ने इस दावे को शिरे से खारिज करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने 2017 में इजरायल की आधिकारिक यात्रा की थी। ईमेल में की गईं बातें पूरी तरह से बकवास हैं और इनको नजरअंदाज करना ही बेहतर होगा। बता दें कि जेफ्री एपस्टीन एक यौन अपराधी था। ईमेल मेसेज में यह भी कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उससे सलाह ली थी। इसपर पीएम मोदी ...