सिद्धार्थ, अप्रैल 13 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। शिक्षा सतत प्रक्रिया और यह जीवन की हर मुश्किल को आसान बनाती है। सभी को मिलकर सब पढ़ें, सब बढ़ें के संकल्प को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। ये बातें नोडल शिक्षक संकुल नियाज़ अहमद ने कंपोजिट स्कूल लमतिहवा में आयोजित वार्षिकोत्सव व विदाई समारोह में कहीं। कार्यक्रम में कक्षा आठ में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों अरुण, सूर्य प्रताप, बबीता,ज्योति एवं बबीता सहित कुल 52 छात्र, छात्राओं को मेडल्स एवं लेखन सामग्री आदि प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। कक्षा दो से सात तक में विशेष प्रदर्शन करने वाले समद, संजना, सलोनी, कृष्णा आदि को प्रधानाध्यापक राम सुभग द्वारा मेडल्स, वाटर बाटल्स एवं लेखन सामग्री आदि प्रदान कर पढ़ने-बढ़ने को प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- पीएम श्री विद्यालय में मना वार्षिक...