हल्द्वानी, फरवरी 15 -- हल्द्वानी। हॉकी इंडिया की 16वीं सब-जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन 1 अप्रैल से 12 अप्रैल तक झारखंड के रांची में होने वाला है। इसी अवधि में सब-जूनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप भी बिहार के राजगीर में आयोजित की जाएगी। दोनों प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड की टीम हिस्सा लेगी। उत्तराखंड टीम के चयन के लिए ट्रायल 1 मार्च 2026 को हल्द्वानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, गौलापार में सुबह 9 बजे से आयोजित किए जाएंगे। हॉकी उत्तराखंड के सचिव नरेंद्र सिंह बाफिला ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी अपनी हाईस्कूल की अंकतालिका या प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर ट्रायल में पहुंचें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.