लखनऊ, फरवरी 23 -- लखनऊ, संवाददाता। खेल विभाग की देखरेख में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय सब जूनियर हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी इस बार लखनऊ को मिली है। यह टूर्नामेंट 13 से 18 मार्च तक शहर के विजयंत खंड स्टेडियम के पद्मश्री मो. शाहिद हॉकी स्टेडियम पर खेला जायेगा। यह जानकारी क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अतुल सिन्हा ने दी। उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में प्रदेश भर के खेल विभाग के हॉकी हॉस्टल की टीमों के साथ ही प्रत्येक मंडल की टीम प्रतिभाग करेगी। 18 मंडल के साथ ही चार हॉस्टल और दो स्पोर्ट्स कॉलेज की टीमें जीत के लिए जोर आजमाइश करेंगी। टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने वाली लखनऊ मंडल टीम के गठन को चयन ट्रायल जल्द आयोजित किये जायेंगे। इसकी तारीख जल्द ही घोषित की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...