देवघर, जनवरी 4 -- देवघर, प्रतिनिधि। दिल्ली के तालकटोरा इनडोर स्टेडियम में 13 से 15 जनवरी तक 39 वां सब जूनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। जिसे दिल्ली ताइक्वांडो संघ एवं प्रमोटर ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया(बैंगलोर)द्वारा आयोजित की जा रही है। देश के हर राज्य से खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। झारखंड ताइक्वांडो की टीम में देवघर के तीन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इन तीनों खिलाड़ियों का चयन पिछले वर्ष 2025 में गोड्डा में आयोजित चतुर्थ झारखंड ताइक्वांडो चैंपियशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर किया गया था। गर्ल्स अंडर 38 केजी के लिए प्रतीक्षा शर्मा, गर्ल्स अंडर 47 केजी के लिए अदिति मिश्रा,जबकि ब्वॉय अंडर 44 केजी के लिए रोहित कुमार का चयन हुआ है। वहीं गोड्डा जिले से ब्वॉय अंडर 41 केजी के लिए अय्यान रज़ा को चुना गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.