जामताड़ा, जनवरी 29 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। 31 जनवरी 2026 से 04 फरवरी 2026 तक खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं हरियाणा स्पोर्ट्स खो-खो एसोसिएशन के तत्वाधान में केशव पार्क कुरुक्षेत्र (हरियाणा) शहर में आयोजित 35वीं सब जूनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में झारखंड राज्य खो-खो टीम में जामताड़ा जिला खो-खो संघ के एक बालक खिलाड़ी शिवम कुमार मंडल एवं एक बालिका जयंती हेंब्रम का चयन किया 35वीं सब जूनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। आज सुबह 6 बजे इंटर सिटी एक्सप्रेस से चयनित खिलाड़ी रांची के लिए रवाना हुए । इस बात की जानकारी जामताड़ा जिला खो-खो संघ के महासचिव नंदन कुमार सिंह ने देते हुए बताया कि लगातार जामताड़ा जिला के खो-खो खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपना प्रतिभा दिखा रहे है। जामताड़ा जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष डॉ दुर्गा दास भंडारी, संर...