बोकारो, जून 8 -- झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित 26वीं सब-जूनियर झारखंड राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप में बोकारो जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में अंडर-13 बालिका वर्ग की टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर राज्य चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया, जबकि बालक टीम ने रजत पदक अपने नाम किया। पूरे टूर्नामेंट में बोकारो की बालिका टीम ने अनुशासित खेल, बेहतरीन तालमेल और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। सेमीफाइनल में टीम ने टाटा स्टील को एकतरफा मुकाबले में 31-07 अंकों से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। इसके बाद फाइनल मुकाबले में जमशेदपुर की मजबूत टीम को 31-23 अंकों से हराकर चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस ऐतिहासिक जीत में सेजल, ऋचा, इशिका, प्राची, प्रिया, एकता, शिवांजलि, सोनाक्...