देवरिया, अगस्त 18 -- देवरिया, निज संवाददाता। यूनेक्स सनराइज उत्तर प्रदेश स्टेट सब-जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट अंडर-13 आयु वर्ग के दूसरे दिन सोमवार को रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्री-क्वार्टरफाइनल व क्वार्टर फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए खिलाड़ियों ने प्रतिद्वंद्वी को शिकस्त दी। मंगलवार को प्रतियोगिता का सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेला जाएगा।मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव व सचिव अजय सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। बालिका एकल वर्ग के मुकाबले में अभ्या दीक्षित (चित्रकूट) ने 30-15, अनायिका (मेरठ) ने 30-26, यशिता दिमरी (लखनऊ) ने 30-18, मेघा सिंह (लखनऊ) ने 30-12, शिनाया श्रीवास्तव (गोरखपुर) ने 30-27, अरायना चौधरी (गोरखपुर) ने 30-15, हिमांशी (आगरा) ...