कुशीनगर, अगस्त 18 -- कुशीनगर। खेल निदेशालय लखनऊ के निर्देश पर प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में कुशीनगर जिले से प्रतिभाग करने वाली टीम के चयन के लिए जिला एवं मंडल स्तर पर चयन-ट्रायल निर्धारित किया गया है।उप क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि जिला स्तरीय चयन-ट्रायल मंगलवार की सुबह 11 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होगा। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों का मंडलीय चयन-ट्रायल बुधवार की सुबह 11 बजे से क्षेत्रीय खेल कार्यालय गोरखपुर में होगा। चयनित टीम प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी, जिसका आयोजन 21 से 23 अगस्त तक कौशाम्बी में प्रस्तावित है। प्रतियोगिता के लिए वर्ष 2009 एवं 2010 में जन्मे 16-17 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी पात्र होंगे। वर्ष 2011 में जन्मे 15 वर्ष आयु के खिलाड़ी ...