सब जूनियर फुटबॉल में बरेली का प्रयागराज के साथ ड्रॉ
बरेली, सितम्बर 10 -- सब जूनियर बालक इंटर रीजन स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप में बुधवार को बरेली मंडल और प्रयागराज के बीच मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा। 70 मिनट के मैच में दोनों टीमों ने बेहतर तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। मैच के बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। बरेली मंडल दो मैच जीत चुका है और आज के एक अंक के साथ कुल सात अंक लेकर अपने पूल में पहले स्थान पर है। बरेली का अगला मुकाबला 10 सितंबर को स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ से होगा। यह भी पढ़ें- स्टेट फुटबाल में मेरठ को हरा कानपुर का जीत से आगाज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.