लखनऊ, जनवरी 29 -- लखनऊ, संवाददाता। शहर में कल से देश भर के नन्हे हॉकी खिलाड़ियों का मेला लगेगा। ये खिलाड़ी दो फरवरी से शुरू हो रही 36वीं ऑल इंडिया केडी सिंह बाबू अंडर-14 सब जूनियर प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट में जीत के लिए जोरआजमाइश करेंगे। यह टूर्नामेंट दो फरवरी से गोमती नगर स्थित विजयंत खंड मिनी स्टेडियम के पद्मश्री मो. शाहिद हॉकी स्टेडियम में खेला जायेगा। टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने वाली टीमें आठ टीमें एक फरवरी शाम तक लखनऊ पहुंच जायेंगी। आयोजकों के अनुसार टीमों के फिक्सचर और यूपी टीम की घोषणा शुक्रवार को की जायेगी। केडी सिंह बाबू सोसाइटी की देखरेख में आयोजित होने वाले टूर्नामेंट की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। सोसाइटी के मीडिया प्रभारी खुर्शीद अहमद ने बताया कि सभी टीमों के केडी सिंह बाबू स्टेडियम के डारमेट्री में ठहरने की व्यवस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.