अल्मोड़ा, मई 12 -- दन्या। राज्य स्तरीय सब जूनियर कराटे प्रतियोगिता में प्रेम सिंह गैड़ा ने शानदार प्रदर्शन कर नेशनल के लिए जगह पक्की की है। लक्ष्मी शिक्षा निकेतन स्कूल में कक्षा सात में पढ़ने वाले प्रेम ने स्वर्ण पदक जीता है। इसके अलावा छात्र समीर कुमार, हर्ष डसीला, सन्नी वर्मा, अनायता रणावत ने कांस्य अपने नाम किया। बच्चों सफलता पर प्रधानाचार्य नवीन पाण्डे, कोच हरीश चौहान सहित अभिभावकों और विद्यालय परिवार ने खुशी जताते हुए बधाई दी है। यह भी पढ़ें- राज्य कराटे चैंपियनशिप में भागलपुर की सबा को मिला गोल्ड

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...