रुद्रपुर, जनवरी 28 -- रुद्रपुर। 46वीं सब जूनियर बालक-बालिका की राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैम्पियनशिप 24 फरवरी से 1 मार्च तक हुगली पश्चिम बंगाल में आयोजित होगी। इसमें उत्तराखंड की टीम भी प्रतिभाग करेगी। जिला क्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की ने बुधवार को सब जूनियर बालक-बालिका टीम के लिए आयोजित ट्रायल का शुभारंभ किया। सब जूनियर बालिका टीम के लिए ट्रायल हुआ। इसमें प्रदेश के 69 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। वहीं सब जूनियर बालक टीम का ट्रायल गुरुवार को किया जाएगा। निर्णायक के रूप में उत्तराखंड पुलिस के कोच विकास कुमार और खेलो इंडिया के कोच गुरतेज कूनर रहे। इस मौके पर उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डीके सिंह समेत खिलाड़ी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...