सब जूनियर गर्ल्स फुटबॉल टीम के चयन के लिए पांच जुलाई को ट्रायल
रुद्रपुर, जून 29 -- रुद्रपुर, संवाददाता। उत्तराखंड स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन (यूएसएफए) की ओर से सब जूनियर गर्ल्स नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप 2026-27 के लिए उत्तराखंड टीम के गठन के लिए चयन ट्रायल पांच जुलाई को रुद्रपुर स्थित एमेनिटी स्पोर्ट्स एकेडमी, एमेनिटी पब्लिक स्कूल में आयोजित किया जाएगा। ट्रायल सुबह नौ बजे से शुरू होगा, जबकि खिलाड़ियों को सुबह 8:30 बजे तक मैदान में रिपोर्ट करना होगा। मानद सचिव भवदीप अख्तर अली ने बताया कि चयन ट्रायल में प्रदेश के सभी जिलों की पात्र खिलाड़ी भाग ले सकती हैं। ट्रायल में वही खिलाड़ी शामिल होंगी, जिनकी जन्म तिथि एक जनवरी 2012 या उसके बाद तथा 31 दिसंबर 2013 या उससे पहले की हो। आयु सीमा का निर्धारण एआईएफएफ के नियमों के अनुसार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ी उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व सब जूनियर गर्ल्स नेशन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.