रामगढ़, जुलाई 20 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। झारखंड स्टेट और रामगढ़ जिला खो-खो एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में सौंदा बस्ती पारटांड़ में आयोजित 20वीं सब जूनियर राज्य स्तरीय बालक खो-खो प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को कुल 20 रोमांचक मैच हुए। पहले मैच का शुभारंभ राज्य खो-खो संघ के महासचिव संतोष प्रसाद, जिला संघ के सचिव नवीन ठाकुर, आयोजन समिति के अध्यक्ष बालेश्वर मुंडा, सचिव राहुल प्रसाद, कोषाध्यक्ष राकेश शर्मा, रांची जिला के सचिव सुनील कुमार, समाजसेवी शशिभूषण बाउरी, बंटी बाउरी, मानस मुंडा और डबलू राम ने संयुक्त रूप से किया।रोमांचक मुकाबले में हजारीबाग की टीम ने प्वाइंट से लायंस क्लब को पराजित कर दिया। इसी प्रकार रामगढ़ ने गिरिडीह को 5 प्वांइट से, देवघर ने रांची को 2 प्वाइंट से, पलामू ने चतरा को 1 प्वाइंट से, पूर्वी सिंहभूम ने लोहरदगा को ...