मेरठ, जून 25 -- मेरठ। प्रदेश के जल शक्ति मंत्री ने कहा कि सबकुछ छोड़ देना मगर मोदी और योगी को मत छोड़ना। स्वतंत्र देव सिंह एनएच 58 स्थित एक रिज़ॉर्ट में आयोजित हिंडन मंथन 2026 कार्यशाला में बोल रहे थे। सिंह ने कहा कि इस समय देश सही हाथों में है और तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसे और ताकतवर बनाना है तो हमे मोदी और योगी का साथ देना होगा। उन्होंने कहा कि दुनिया की सभी सभ्यताएं नदी किनारे विकसित हुई हैं। नदी हमारी संस्कृति और अर्थव्यवस्था हैं। हिंडन को पुनर्जीवित करने के लिए जनांदोलन करना होगा। इसके लिए लोगों को जागरूक करना होगा और सभी को मिलकर श्रमदान करना होगा। यह भी पढ़ें- हिंडन मंथन में आज जुटेंगे दिग्गज, भूजल संवर्धन पर होगी चर्चा सिंह ने कहा 400 किलोमीटर लंबी हिंडन पश्चिमी यूपी के पांच जनपदों की जीवनदायिनी है। इसे भी हमें गंगा की तरह बचाना ह...