मोतिहारी, अप्रैल 19 -- केसरिया, निज संवाददाता। केसरिया थाना के कुण्डवा गांव में शनिवार की देर रात चोरों ने अरुणाचल प्रदेश पुलिस में एसआई तौफीक खान के घर से लाखों की चोरी कर ली। चोर घर के पीछे से घुसकर कमरे में रखे गोदरेज की अलमारी को तोड़ 40 हजार रुपये नकद व करीब सात लाख रुपये मूल्य के जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष राज कुमार राजू व एसआई अरुण यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। बताया जाता है कि तौफीकखान एक सप्ताह पहले ही छुट्टी पर घर आए थे और उनके घर में मरम्मत का कार्य चल रहा था, जिसमें कई मजदूर लगे थे। पीड़ित ने मजदूरों पर संदेह जताते हुए थाने में आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि डॉग स्क्वायड की मदद से जांच की जा रही है और जल्द ही ...