हाथरस, अप्रैल 11 -- मुरसान विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पटैनी में पली बड़ी हुई रश्मि का का जोरदार स्वागत हुआ। गांव में हर्ष और गौरव का वातावरण रहा जब रश्मि के तहसीलदार पद पर नियुक्त होने पर शिक्षकों एवं सैकड़ों ग्रामीणों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकगण एकत्रित हुए और उन्होंने रश्मि को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।शिक्षकों ने अपने संबोधन में कहा कि रश्मि की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि रश्मि अपने पद पर रहते हुए समाज के विकास, शिक्षा के उत्थान तथा प्रशासनिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देंगी। रश्मि के पिता ओमवीर सिंह सब इंस्पेक्टर है। रश्मि ने सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन औ...