गया, अक्टूबर 2 -- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) में 'स्वच्छता ही सेवा 2026' माह के अंतर्गत राष्ट्रव्यापी स्वैच्छिक श्रमदान कार्यक्रम 'एक दिन, एक घंटा, एक साथ' का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। विद्यार्थियों ने परिसर के बाहर श्रमदान कर साफ-सफाई करते हुए स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। कुलपति प्रो. सिंह के साथ 'एकजुट प्रयास, प्रभावी बदलाव' की भावना से सफाई अभियान में सबने बढ़चढ़ हिस्सा लिया और स्वच्छता का संदेश दिया। विश्वविद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार के पास कुलसचिव प्रो. नरेंद्र कुमार राणा के साथ एसएचएस-2026 के नोडल अधिकारी डॉ. अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में आयोजित इस स्वच्छता अभियान में प्रो. अतुल प्रताप सिंह, प्रो. प्रफुल्ल सिंह, डॉ. हेमंत कुमार सिंह, प्रो. अशोक कुमार, प्...