प्रयागराज, अगस्त 18 -- प्रयागराज। पीएम सूर्य घर योजना के तहत सब्सिडी बंद होने की अफवाह के बाद सोलर पैनल लगवाने के लिए आवेदन करने वालों की संख्या अचानक कई गुना बढ़ गई है। सितंबर से सब्सिडी बंद होने की गलत जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोगों ने योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर दिया। महज एक महीने के भीतर 11 हजार से अधिक आवेदन आने से विभागीय अधिकारियों के सामने भी काम का दबाव बढ़ गया है। पीएम सूर्य घर योजना के तहत घरों की छत पर सोलर पैनल लगवाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से सब्सिडी दी जाती है। यह भी पढ़ें- Purnia News: राहत : विशेष शिविर में 73 आवेदन, मीटर से संबंधित 21 आवेदन योजना में सोलर सिस्टम की क्षमता के आधार पर सब्सिडी निर्धारित है। एक लाभार्थी को अधिकतम 1.08 लाख रुपये तक की सब्सिडी मिलने का प्रावधान बताया गया है। यही वजह है कि सब्स...