नई दिल्ली, अगस्त 31 -- उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की राह देख रहे बीटीसी और डीएलएड के साथ टीईटी पास अभ्यर्थियों का सब्र अब जवाब देने लगा है। शिक्षक भर्ती शुरू करने की मांग को लेकर सोमवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थी लखनऊ में प्रदर्शन करने पहुंचे। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास पर पहुंच गए। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास पर पहुंचे अभ्यर्थियों ने सरकार से जल्द शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी करने और नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर अधिकारियों और सरकार तक आवाज पहुंचाने की कोशिश की। अभ्यर्थियों का कहना है कि टीईटी पास करने के बाद अब उनकी नजर शिक्षक भर्ती के विज्ञापन पर है। परीक्षा की तैयारी में वर्षों मेहनत और समय लगाने के बाद भी भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो...