रुद्रपुर, मई 25 -- रुद्रपुर, संवाददाता। शहर में एक सब्जी व्यापारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने किच्छा निवासी युवक समेत चार लोगों पर हमला करने, जान से मारने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली रुद्रपुर में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रम्पुरा वार्ड नंबर-22 निवासी अमर कोली पुत्र मोहन लाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 मई की सुबह करीब साढ़े सात बजे वह बगवाड़ा मंडी से टुक-टुक में सब्जी लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान चावला इस्पात फैक्ट्री के सामने दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवक पहुंचे और उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि पवन उर्फ गौरव पुत्र गंगाराम निवासी बंडिया भट्टा, किच्छा ने उसे गले से पकड़कर टुक-टुक से नीचे उतार दिया। इसके बाद उसके साथ मौजूद तीन अन्य युवको...