लखनऊ, अप्रैल 27 -- लखनऊ,संवाददाता। कृष्णा नगर थानाक्षेत्र में रहने वाली सब्जी विक्रेता महिला को मोहल्ले के ही एक युवक समेत उसकी दो बहनों ने मारापीटा और छेड़छाड़ की।कृष्णानगर इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि दो दिन पहले 25 अप्रैल की रात करीब नौ बजे गोविंद नाम का युवक आया और पीड़िता की सब्जी की दुकान पर दबंगई करने लगा। इस दौरान सब्जी खरीद रहे ग्राहकों ने बीचबचाव किया तो वह उनसे भी उलझ गया। आरोप है कि वह अपनी जान बचाकर वहां से भागी। आरोपित ने पीछा कर उसे सड़क पर गिरा दिया और कपड़े फाड़ दिए। आरोप है कि गोविंद ने उसी रात करीब दो बजे पीड़िता के घर पर चढ़ाई कर दी। यह भी पढ़ें- महिला सब्जी विक्रेता से छेड़छाड़, कुर्ता फाड़ा, रात को घर का दरवाजा तोड़ा आरोपित ने पीड़िता के घर का दरवाजा तोड़ दिया और हंगामा करने लगा। जिससे पीड़िता डर कर अपना घर छोड़ ...