फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 12 -- कंपिल। सब्जी विक्रेता ने बालिका को खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। जनपद एटा के थाना राजा का रामपुर के एक गांव निवासी व्यक्ति ने दी तहरीर में बताया कि दो दिन पहले वह प्लाट पर काम करने गया था। उसी समय क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक फेरी लगाकर सब्जी बेचने गांव में आ गया। सब्जी विक्रेता युवक उसकी तेरह वर्षीय बेटी को सरसों के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। बेटी के रोने पर ग्रामीणों ने मौके पर जाकर देख लिया। ग्रामीणों को देखकर आरोपित मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन ने बालिका के साथ थाने पहुंच मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने दो दिन बाद आरोपित जुगेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज...