नोएडा, जून 12 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट के चिपियाना में स्थित साप्ताहिक बाजार में सब्जी विक्रेता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसके दोस्त के साथ भी मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद व छह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।बिसरख कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हरौला गांव में रहने वाले रमन कुमार ने शिकायत दी है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह रविवार को चिपियाना में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में सब्जी बेच रहा था। इसी बीच आरोपी सुबोध अपने छह अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंचा और कहा कि उसने उसके साथी के साथ गाली गलौज की है। यह भी पढ़ें- कोल्ड ड्रिंक खरीदने दुकान पर पहुंचे युवक के साथ मारपीट इसी बात को लेकर लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का दोस्त सचिन बीच-बच...