रांची, अप्रैल 26 -- मांडर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कंजिया निवासी 55 वर्षीय सफरुदीन अंसारी उर्फ छोटा की रविवार को मौत हो गई। वह रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ स्थित टांगरबसली मोड़ के पास फुटपाथ पर सब्जी बेचते थे। बताया जाता है कि शनिवार दिन में सब्जी बेचने के दौरान उन्हें लू लग गई, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। रविवार को करीब 11 बजे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। सफरुदीन अंसारी के सात बच्चे हैं। उनकी मौत से परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- झारखंड में भीषण लू का कहर! गर्मी से तीन की मौत; 3 दिन तेज हवाओं के साथ होगी ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट यह भी पढ़ें- कटिहार में आसमान से बरसी आफत, ठनका की चपेट में आए तीन की मौत; चीख पुकार मची
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.