शामली, फरवरी 12 -- कटहरा बाजार चौक पर इकराम अहमद की सब्जी की दुकान है। इकराम पुत्र यामीन ने सब्जी का वजन करने के लिए बैट्री संचालित कांटा व सोलर पैनल को चलाने के लिए दुकान में बैटरी रखी हुई थी। जिसको बीती रात्रि अज्ञात चोरी द्वार लकड़ी का गेट हटाकर बैटरी चोरी कर ली गई। घटना की जानकारी तब हुई जब इकराम ने सुबह दुकान खोली और वहां पर बैटरी नहीं मिली। बैट्री चोरी होने पर इकराम ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...