सब्जी वाले के खाते से निकाले 86 हजार रुपये
गुड़गांव, मई 20 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। साइबर सिटी में ऑनलाइन ठगों ने अब एक सब्जी विक्रेता को अपना निशाना बनाया है। मोहम्मदपुर गांव में रेहड़ी लगाने वाले आनंद कुमार के निजी बैंक के खाते से शातिर ठगों ने छह बार में कुल 86 हजार 742 रुपये निकाल कर ठगी कर डाली। साइबर थाना मानेसर में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के रहने वाले आनंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सात जनवरी 2026 को जब वे सब्जी बेच रहे थे, तब उनके फोन पर लगातार पैसे कटने के मैसेज और ओटीपी आने लगे। आनंद के मुताबिक, उन्होंने न तो किसी को अपनी बैंक डिटेल्स दीं और न ही कोई ओटीपी शेयर किया। पीड़ित ने तुरंत अपना बैंक खाता बंद करवाया और पहले राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। अब वापस गुरुग्राम लौटने पर आनंद ने साइबर क्राइम था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.