रुडकी, मई 29 -- रुड़की, संवाददाता। रेलवे रोड पर सब्जी लेने जा रहे एक युवक पर लावारिस कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते के काटने से घायल युवक का सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में इलाज कराया गया। रेलवे रोड निवासी 36 वर्षीय रामकुमार गुरुवार शाम घर से सब्जी लेने के लिए निकले थे। इसी दौरान पीछे से आए एक लावारिस कुत्ते ने अचानक उन पर हमला बोल दिया और उनके पैर को दबोच लिया। युवक के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह कुत्ते को वहां से भगाया। हालांकि तब तक कुत्ता उनके पैर को दो जगह से नोच चुका था। घटना के बाद परिजन उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई। यह भी पढ़ें- सब्जी लेने जा रहे युवक पर आवारा कुत्ते का हमला, पांव को किया घायल यह भी पढ़ें- बंदर के काटने पर तुरंत क्या करना चाहिए,...