सब्जी लेकर घर जा रहे युवक से चेन छीनकर अपराधी फरार
रांची, जून 10 -- रांची। बिरसा चौक रेलवे ओवरब्रिज के समीप बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक के गले से सोने का लॉकेट छीन लिया। वारदात को बाइक सवार अपराधियों ने सोमवार की रात उस समय अंजाम दिया, जब उमेश प्रसाद पैदल उस मार्ग से गुजर रहे थे। इस संबंध में उमेश प्रसाद ने जगन्नाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। उमेश प्रसाद ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार की रात आठ बजे बिरसा चौक से सब्जी लेकर घर जा रहे थे। रेलवे ओवरब्रिज के पास एक बाइक पर सवार दो अपराधी पहुंचे और लॉकेट छीन लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.