गोरखपुर, मार्च 27 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में सब्जी के खेत में पानी चलाते समय आरोपितों ने युवक की पिटाई कर दी। युवक की मां की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के ग्राम जैनपुर टोला मीरगंज निवासिनी पावित्री देवी ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र अंश 25 मार्च को छह बजे शाम को खेत में सब्जी में पानी चला रहा था। इसी बीच राज, अंगद, अनिता, अर्जुन आये और उसके साथ गाली गलौज करते हुए उसके पुत्र को लात मुक्का से मारने पीटने लगे। आरोप है कि उसके पति व अन्य बीच बचाव करने गए तो आरोपित उन्हें भी लाठी डंडा से मारने लगे। किसी तरह से जान बचाकर भागने लगे तो आरोपित जान से मारने की धमकी देने लगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...