रामगढ़, अप्रैल 20 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। थाना चौक निवासी अशोक शर्मा की बुलेट मोटरसाइकिल चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में उन्होंने रामगढ़ थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन के अनुसार रविवार सुबह करीब 8 बजे अशोक शर्मा पुराने ट्रैक्टर स्टैंड के पास स्थित सब्जी मार्केट में सब्जी खरीदने गए थे। उन्होंने अपनी बुलेट मोटरसाइकिल संख्या जेएच 24 सी 4242 को मार्केट के पास खड़ी की थी। सब्जी लेकर लौटने पर उन्होंने देखा कि उनकी मोटरसाइकिल वहां से गायब है। मोटरसाइकिल नहीं मिलने पर उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की और अपने स्तर पर काफी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने थाने में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आ...