ललितपुर, अप्रैल 9 -- सब्जी मसाला समझ खाया कीटनाशक, दो चचेरे भाइयों की बिगड़ी हालत तबीयत खराब होने के बाद परिजनों ने दोनों को जिला चिकित्सालय में कराया भर्तीबालाबेहट में नदी के किनारे खेलते समय मिले पाऊच को चावल में मिलाकर खायाललितपुर। थाना बालाबेहट अन्तर्गत ग्राम पंचायत बालाबेहट में दो चचेरे भाइयों ने धोखे में कीटनाशक खा लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गयी। इसकी जानकारी होते ही परिजनों ने दोनों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां चिकित्सक उनके उपचार में जुटे हैं।बालाबेहट थानान्तर्गत ग्राम पंचायत बालाबेहट में रहने वाले 11 वर्षीय पिंकू पुत्र अनंतराम अपने चचेरे भाई छह वर्षीय जिगर पुत्र कल्याण के साथ गांव के बाहर नदी के पास गया हुआ था। दोनों यहां एक पाऊच मिला। जिस पर विभिन्न प्रकार की सब्जियों के चित्र बने थे। दोनों बालकों ने इसको...