उरई, नवम्बर 23 -- कालपी। सब्जी मण्डी रोड पर सुबह लगने वाला जाम उस क्षेत्र जनता के लिए मुसीबत बना है। लेकिन उनकी इस परेशानी से जिम्मेदारों को कोई वास्ता नहीं जबकि लोग थोक मण्डी को वहां से हटाने की मांग काफी दिन से कर रहे हैं। शासन ने चार दशक पूर्व बिजलीघर रोड पर सब्जीमण्डी का निर्माण कराया था। इससे बाजार में फैली बेतरतीब सब्जी की दुकानों को एक जगह स्थापित किया जाए। लेकिन महज कुछ वर्षों के बाद सब्जी मण्डी से विक्रेता गायब हो गए जो अभी भी बाजार में सड़क किनारे सब्जी बेंच रहे हैं और वहां खाली हुई दुकानो में थोक कारोबार शुरू हो गया है जँहा प्रतिदिन सुबह 5 बजे से सब्जी किसान अपनी सब्जी को मण्डी में बेचने आते हैं और आढती सड़क पर ही अपना कारोबार शुरू कर देते हैं जो 11 बजे तक जारी रहता है सब्जी किसानो और थोक खरीददारों की आमद रफ्त से उक्त रोड पर जा...