मथुरा, जनवरी 15 -- नगर की सब्जी मंडी में बुधवार को ई-रिक्शा चालक और गांव के पूर्व प्रधान में मारपीट हो गयी। पुलिस ने मौके से ई-रिक्शा चालक सहित दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। वहीं पीड़ित को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया। बुधवार दोपहर सब्जी मंडी के समीप गांव शहजादपुर के पूर्व प्रधान राजेश कुमार चौधरी फल और सब्जी खरीदने आए थे। इस दौरान उनकी किसी बात को लेकर ई-रिक्शा चालक से कहासुनी हो गयी। वहां मौजूद लोगों ने दोनों को समझा बुझा कर शांत किया। आरोप है कि कुछ देर बाद ई-रिक्शा चालक ने आधा दर्जन अज्ञात साथियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर पूर्व प्रधान के साथ जमकर लाठी डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटनास्थल की ओर लोगों के पहुंचने पर मारपीट कर रहे लोग मौके से भाग गये। पीड़ित की सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने मामले की जानकारी ...