औरैया, फरवरी 28 -- अजीतमल, संवाददाता। कस्बा अटसू स्थित सब्जी मंडी ग्राउंड में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बैनर तले किसानों का धरना-प्रदर्शन शनिवार को 11वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने नगर पंचायत प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। धरनारत किसानों का आरोप है कि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि स्वदेश प्रकाश पोरवाल व प्रशासन की पहल पर वर्षों पुराना टीन शेड हटवा दिया गया। उनका कहना है कि मंडी स्थल पर प्रस्तावित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण के चलते यह कार्रवाई की गई, जिससे छोटे किसानों और स्थानीय दुकानदारों की आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है। किसानों के अनुसार अटसू की सब्जी मंडी करीब 50 वर्षों से संचालित हो रही है, जहां आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के किसान अपनी उपज बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते...