लखनऊ, अप्रैल 10 -- कृष्णानगर में फिनिक्स मॉल के पीछे सब्जी मंडी में गुरुवार रात एक फल की दुकान में आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पड़़ोस स्थित सब्जी, कपड़े, जूते-चप्पल की दुकानों और रेस्टोरेंट भी चपेट में आग कर जलने लगे। मंडी में चीख-पुकार और भगदड़ मच गई। रेस्टोरेंट में रखे सिलेंडर में फटने से ताबड़तोड़ धमाके होने लगे। देखते-देखते 20 से अधिक दुकानें जल गई। दमकल कर्मियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। मंडी के दुकानदारों के मुताबिक रात करीब 10 बजे दुकान बंद करने का समय था। सभी व्यापारी अपनी दुकानें बढ़ा रहे थे। इस बीच एकाएक गोपाल की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। चीख पुकार मच गई। लोगों ने पानी फेंककर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सफलता नहीं मिली। आग बेकाबू होते देख लोगों ने दमकल को सूचना द...