जौनपुर, अप्रैल 26 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। खुटहन तथा पटैला सब्जी मंडी क्षेत्र में रोजाना लगने वाले भीषण जाम से आमजन के साथ-साथ स्कूली छात्र-छात्राएं प्रभावित हो रहे हैं। जाम के चलते विद्यालय आने-जाने वाले छात्रों को समय पर पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खुटहन चौराहे के पास स्थित ग्राम विकास इंटर कॉलेज तथा पटैला सब्जी मंडी के निकट स्थित ग्रामीण विकास इंटर कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राएं जाम में फंसकर देर से विद्यालय पहुंच रहे हैं। खुटहन चौराहे से करीब छह सौ मीटर दूर जिला मुख्यालय मार्ग पर सब्जी मंडी संचालित होती है। भोर से ही यहां सब्जी खरीदने-बेचने वालों की भीड़ उमड़ने लगती है, जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है और जाम की स्थिति बन जाती है। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह लगभग दस बजे के बाद स्थिति सामान्य हो जात...