भागलपुर, जनवरी 8 -- मधेपुरा के लौवा लगाम से भागलपुर के जीरोमाइल सब्जी मंडी जा रही एक महिला की सड़क हादसे में बुधवार की सुबह दर्दनाक मौत हो गई। घटना जगतपुर के पास हुई, जहां तेज रफ्तार हाईवा ने मोटरसाइकिल को ओवरटेक करने के दौरान महिला को कुचल दिया। मृतका की पहचान लौवा लगाम निवासी धीरो पंडित की पत्नी मीना देवी (39) के रूप में हुई है। वह लौवा लगाम बाजार में हरी सब्जी की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करती थीं। रोजाना उनके पति धीरो पंडित मोटरसाइकिल से जीरो माइल सब्जी लेने जाते थे, लेकिन बुधवार को किसी कारणवश मीना देवी मोटरसाइकिल चालक गौतम कुमार के साथ जीरोमाइल सब्जी मंडी जा रही थीं। जगतपुर के पास पीछे से तेज रफ्तार हाईवा ने ओवरटेक किया, जिससे मोटरसाइकिल असंतुलित होकर गिर गई। इसी दौरान हाईवा महिला के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे मौके पर ही उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.