सब्जी मंडी के लिए निकले युवक का शव मिला
प्रयागराज, मई 18 -- नई बस्ती बेनीगंज निवासी सब्जी विक्रेता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार सुबह उसका शव चौफटका रेलवे क्रॉसिंग के पास पटरी के किनारे मिला। घरवालों ने उसके साथ अनहोनी की आशंका जताई है। बेनीगंज निवासी 32 वर्षीय नरेंद्र कुमार पुत्र छेदीलाल रोज की तरह सोमवार सुबह भी करीब पांच बजे मुंडेरा सब्जी मंडी जाने के लिए निकला था। करीब आठ बजे खुल्दाबाद पुलिस से घरवालों को उसकी मौत की खबर मिली। चौफटका रेलवे क्रॉसिंग के पास उसका रक्तरंजित शव मिला। परिजनों के मुताबिक घटनास्थल पर नरेंद्र का मोबाइल तो मिला लेकिन पैसे नहीं मिले। परिजनों ने उसके पास पंद्रह से बीस हजार रुपये होने की बात कही। नरेंद्र चार भाइयों में तीसरे नंबर का था और अविवाहित था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.