उरई, मई 6 -- जालौन। संवाददाता नगर के बाजार बैठगंज, सब्जी मंडी, पानी की टंकी और झंडा चौराहा क्षेत्र में बढ़ती जाम और अतिक्रमण की समस्या से परेशान नगर के लोगों और सभासदों ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।नगर निवासी शैलेश रूसिया समेत सभासद शीला देवी, इकरार राइन, रमाकांत प्रजापति, जयकरन दोहरे, शैलेंद्र दोहरे, दिलीप कुमार आदि डीएम राजेश पांडेय को शिकायती पत्र भेजकर लिखा कि नगर के बाजार बैठगंज, सब्जी मंडी, पानी की टंकी और झंडा चौराहा क्षेत्र में प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़कों पर बढ़ते अतिक्रमण और ठेला-रेहड़ी दुकानदार द्वारा बीच मार्ग में ठेले ठिलिया खड़ी करने से रास्ते संकरे हो गए हैं, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। यह भी पढ़ें- सदर बाजार में भीषण जाम से जनजीवन बेहाल अव्यवस्थित ठेलों के कारण यातायात पूरी तरह बाधित ह...