हजारीबाग, मार्च 19 -- बरही, प्रतिनिधि। बरही के बरसोत चौक पर पति के साथ सब्जी बेचने करियातपुर बाजार जा रही महिला को कंटेनर ने कुचल दिया और अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। पुलिस के आने और ट्रक चालक को गिरफ्तार करने के बाद लोगों ने जाम हटा लिया। बरसोत गांव के इंद्रदेव कुशवाहा की पत्नी रेखा देवी उम्र 50 वर्ष अपने पति के साथ सब्जी बेचने करियातपुर बाजार जा रही थीं। इसी बीच तार का बंडल लदा कंटेनर रेखा देवी को चपेट में ले लिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। कंटेनर बंगाल से दिल्ली जा रहा था। हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क जाम करने वाले पीड़ित परिवार को मुआवजा और मुआवजा ब...