रामगढ़, अगस्त 29 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ जिले के पतरातू सांकूल पंचायत की रहने वाली और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू), रांची के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में शिक्षिका डॉ आंचल कुमारी ने यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा में कंप्यूटर साइंस विषय से सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनकी प्रतिभा और मेहनत का परिणाम है, बल्कि संघर्ष के बीच संतान को उच्च शिक्षा दिलाने वाले माता-पिता और निरंतर संबल देने वाले पति के समर्पण की भी मिसाल है। -जिस संस्थान से पढ़ाई की, वहीं अब दे रहीं शिक्षा यह भी पढ़ें- डीएसपीएमयू की डॉ. आंचल यूजीसी-नेट में सफलडॉ आंचल कुमारी की सफलता की कहानी डॉ आंचल कुमारी की सफलता की कहानी इसलिए भी खास है, क्योंकि उन्होंने जिस डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (पूर्ववर्ती र...