घाटशिला, मई 23 -- घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी को लेकर शुक्रवार को दाहीगोड़ा के सकर्स मैदान में लगने वाली सप्ताहिक हाट बंद रही। क्योंकि गुरुवार को भीषण गर्मी के चलते सब्जी की खरीदारी करने आये तीन चार लोग गिरकर बेहोश हो गये थे। शुक्रवार को दुकान बंद कर सब्जी विक्रेता झामुमो संम्पर्क कायार्लय में जाकर विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान दुकानदारों ने विधायक से बताया कि भीषण गर्मी के कारण सब्जी मार्केट क्षेत्र में पेयजल संकट गहराता जा रहा है, जिससे दुकानदारों और आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सब्जी मार्केट में जो जलमीनार है उससे सुबह 9 बजे के बाद पानी की आपूर्ति बंद हो जाती है, जिसके कारण दुकानदारों को पूरे दिन पानी की समस्या झेलनी पड़ती है।वहीं, यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी को ले...