नई दिल्ली, अगस्त 23 -- नई-नई रेसिपीज बनाने के बारे में तो सभी बात करते हैं। लेकिन किसी भी बेसिक खाने को बनाते वक्त उनमे मसालों को डालने का सही तरीका कोई नहीं बताता। जबकि सारे मसालों को सही समय पर जब तेल में डालकर भूना जाता है तो उसकी महक और स्वाद निखरता है। एक भी मसाले को कच्चा छोड़ा या जला दिया तो पूरे खाने का टेस्ट खराब हो जाता है। अगर आपको भी नहीं पता कि तेल में जीरा, राई, खड़े मसाले, पाउडर मसाले या लहसुन और प्याज कब डालें, तो इस लेख को पढ़ लें। किसी भी खाने को टेस्टी बनाने का ये सीक्रेट है, जिसके बारे में बहुत कम लोग ही बनाते हैं। तो बस नोट कर लें ये काम के कुकिंग टिप्स।ये गलती कभी ना करें सब्जियों को डालने के साथ ही सारे मसाले डालकर भूनने की गलती ना करें। इससे मसाले जलने लगते हैं और किसी भी मसाले का टेस्ट पूरी तरह से नहीं आता। हमेशा ...