भदोही, जनवरी 29 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिला उद्यान विभाग कार्यालय सभागार में गुरुवार को किसान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव, डिप्टी आरएमओ शिशिर कुमार एवं एपीडी प्रतिनिधिक और एफपीओ संचालक शाश्वत पांडेय ने किसानों की सब्जी और फलों की खेती संग निर्यात की जानकारी दिए। इस दौरान कहा कि मौसमी सब्जी की खेती कर किसान बेहतर मुनाफा कमा सकते हैं। किसान सब्जी और फलों का निर्यात कर अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार भी ला सकते हैं। सब्जी की खेती कृषकों को कम लागत में ज्यादा मुनाफा देता है। कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के विषय में भी किसानों को जागरूक होने की जरूरत है। वहीं, ममता सिंह यादव ने कहा कि किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए जिला उद्यान विभाग द्वारा तमाम योजनाएं चलाए जा रहे हैं। किसान मौसमी की सब्जी...