सब्जी दुकानदार दीपक हत्याकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार
गढ़वा, मार्च 1 -- रंका, प्रतिनिधि। जिलांतर्गत भंडरिया थाना के फकीराडीह निवासी सब्जी दुकानदार 30 वर्षीय दीपक चौधरी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। हत्याकांड में शामिल होने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त भरठुआ बंदुक, कारतूस सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। यह जानकारी रविवार को प्रेसवार्ता कर डीएसपी रोहित रंजन सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि भंडरिया थाना के बिजका साप्ताहिक बाजार में 25 फरवरी की शाम सब्जी दुकानदार दीपक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई राकेश चौधरी के बयान के आधार पर स्थानीय थाना में केस दर्ज किया गया था। घटना के उद्भेदन के लिए एसपी अमन कुमार ने एक टीम गठित की थी। टीम का नेतृत्व डीएसपी कर रहे थे। अनुसंधान के क्रम में ही कांड में संलिप्त बिंदा गांव निव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.